नौगढ़। क्षेत्र के बोदलपुर पंचायत के राजस्व गांव नौडिहवा की बस्ती में अधेड़ व्यक्ति का शव दिखने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नौडिहवा गांव के लोग सुबह घर से बाहर निकले तो गांव की एक गली में अधेड़ का पड़ा मिला। अधेड़ का शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान जगनारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि एक पखवारे से वह गांव में घूम रहा था। उसके मांगने पर गांव के लोग खाना-पीना दे रहे थे। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। थानाध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि अधेड़ की उम्र 52 से 55 वर्ष के बीच है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।