फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सबका साथ सबका विकास है मात्र छलावा: मनोज डब्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने रविवार को बहेरी गांव में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को बताया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी बताकर आलोचना की।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का स्लोगन छलावा मात्र है। वह साथ तो सबका चाहती है लेकिन विकास पूंजीपतियों व चुनिंदा लोगों का करती है। इस सरकार ने यदि पांच साल में कोई काम किया होता तो आज उन्हें अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए समाज को बांटने की जरूरत नहीं पड़ती। चुनाव सिर पर आया तो जनता में भ्रम फैलाने के लिए फिर से मंच सजा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सैयदराजा विधानसभा की जनता को मिला मेडिकल कालेज छिन गया है। माधोपुर में यदि मेडिकल कालेज के अधूरे काम को आगे बढ़ाती तो यह अस्तित्व में आ गया होता लेकिन इसे छीनकर मीरजापुर जनपद को दे दिया गया है। नतीजतन चुनावी साल में उन्हें मेडिकल कालेज का शिलान्यस करना पड़ रहा है। कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दस पावर हाउस बनवाए, पंप कैनालों की क्षमता में वृद्धि कराई और नए कैनाल भी स्थापित कराए। अंत में कहा कि विकास कार्य करने के लिए जनता से लगाव होना चाहिए। यह तभी संभवन है जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच का हो। इस मौके पर अंजनी सिंह, रामजन्म यादव, अवधेश राय, जय सिंह, रामा प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, गणेश गुप्ता, सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, द्वारिका खरवार, लल्लन बिंद, मदन गोपाल शर्मा, अजीत खरवार, दिलीप कुमार, महमूद अली, आतिफ खान, दया यादव, छोटेलाल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें