फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करना पड़ा महंगा, पत्नी ने लिखाया मुकदमा, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उसके पति को घर से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सेमर साधोपुर निवासी कुंती देवी (24) की शादी हथिनी निवासी उपेंद्र कुमार से चार साल पूर्व हुई थी। उसे एक पुत्र व पुत्री है। पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था । पांच माह पहले उसने गुजरात में शादी करने के बाद दूसरी पत्नी को घर ले आया। घर आने पर कुंती ने उसका विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी और उसे घर से निकाल देने की धमकी देने लगा। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने मायके में दिया तो परिवार के लोगों ने हथिनी गांव आकर पंचायत बैठाई, लेकिन वह पहली पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। उसने छठ पूजा के एक दिन पहले उसे घर से बच्चों समेत मायके पहुंचा दिया और कहा उसे अब यहां आने की जरूरत नही है। शुक्रवार को चकरघट्टा थाने में पीड़िता ने लिखित तहरीर दिया तो पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी शादी करने पर उसे जेल भेजने की कार्रवाई करने लगे। हालांकि पति को जेल जाने से बचाने के लिए पहली पत्नी ने थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय से मामले को सुलझाने का अनुनय किया। आरोपी उपेंद्र ने गलती कबूल किया है। थानाध्यक्ष ने चेताया है कि उसने दूसरी पत्नी को नहीं पहुंचाया तो मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें