फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में में संघर्षशील नेतृत्व के प्रतीक थे सरदार पटेल : रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सरदार पटेल केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में संघर्षशील नेतृत्व के प्रतीक थे।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर देश और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बाबूलाल यादव ने सरदार पटेल ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता के नायक थे। सपा के शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव, प्रेम तिवारी, विकास चौबे, स्वदेशी गुप्ता, राजकुमार कन्नौजिया, रामनाथ, मनीष विचार व्यक्त किए।
उधर लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर डाॅ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व विराट है। उन्होंने राजनीतिक दृढ़ता, प्रशासनिक कुशलता से आधुनिक भारत की नींव रखी।
विज्ञापन

प्रो अमित राय ने कहा कि लाैहपुरुष ने हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसी रियासतों का भारत में विलय कराया। प्रो. इशरत ने कहा कि सरदार पटेल स्वावलंबी भारत के समर्थक थे। इस माैके पर प्रो संजय पांडेय, संजय कुमार, डाॅ. हर्ष श्रीवास्तव माैजूद रहे। लतीफशाह वन विश्राम गृह में रोपे गए पौधे : चकिया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से राजपथ रेंज के लतीफशाह वन विश्राम गृह परिसर में पाैधे रोपे गए।
संगोष्ठी में मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर संजीव कुमार ने कहा कि पौधरोपण के संस्कार बच्चों में विकसित करने की जरूरत है। इस दाैरान दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बी शिव शंकर, राजपथ रेंजर संजय कुमार, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें