स्थानीय क्षेत्र के चकिया अहरौरा मार्ग पर अमरा दक्षिणी गांव के पास गरई नदी में शुक्रवार की देर शाम अचानक अनियंत्रित बोलेरो वाहन पलट जाने से उसमें सवार 6 लोगों को हल्की चोटे आईं, सभी सवार बाल बाल बच गए।
चंदौली के चहनिया ब्लॉक के नादी गांव से बेचू वीर के लिए बोलेरो जा रही थी। जिसमें चालक दीनानाथ समेत पांच लोग सवार थे।
सूत्रों से मिली जानकारी में क्रेन के मदद से बोलेरो को बाहर निकाल ली गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं।