फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अबू आजमी के बिगड़े बोल: कृषि कानून वापसी पर दिया आपत्तिजनक बयान, कंगना और भाजपा पर हमला

Sat, 20 Nov 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने शनिवार को यूपी के चंदौली जिले में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बार शब्दों की मर्यादा की सीमा लांघी। 
विज्ञापन
चंदौली में अबू आजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के बड़बोले नेता और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने कृषि कानून वापसी पर शनिवार को फिर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता को बेवकूफ समझते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। आजमी चंदौली के दुलहीपुर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान 14 महीने धरने पर रहे। 1700 किसान शहीद हो गए, यह दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन है। अब किसानों का आंदोलन रंग लाया और मैं उन किसानों को सेल्यूट करता हूं।  अबू आजमी ने कहा कि अब सरकार को लगा कि जमीन खिसक रही है तो इन्होंने ना चाहते हुए बड़े अफसोस के साथ ऐलान किया कि हम कानून वापस लेते हैं। आप तो सिर्फ अवसरवादी हैं। भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए और जितने वादे किए सब झूठ हैं।

कंगना को जेल में रहना चाहिए
सपा नेता ने इसके बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत पर हमला बोला। कहा कि  कंगना को जेल में रहना चाहिए, अफसोस है कि अब तक जेल में नहीं गई। सही आजादी 2014 में मिली, यह कहने वालों को कुछ मिल जाता होगा, इसलिए तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जो अवार्ड मिले हैं, तुरंत छीन लेना चाहिए। उन्हें जेल भेज देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा था कि बुलेट ट्रेन चलाएंगे, अब तक कुछ भी नहीं हुआ

दुल्हीपुर क्षेत्र के सतपोखरी स्थित एक लॉन में सपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अबू आजमी ने कहा कि जिस दिन हिंदू-मुस्लिम एकता खत्म हो जाएगी, उसी दिन इंसानियत भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए 21 महीने की बात की गई थी और उसी समय में वह बनकर तैयार हो गया था। जबकि भाजपा के सत्तासीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम बुलेट ट्रेन चलाएंगे और डॉलर से ज्यादा रुपया मजबूत होगा। आज तक कुछ नहीं हुआ। इस मौके काफी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। 
पढ़ेंः ‘मम्मी मैं तवानू बहोत प्यार कर दा ह’ कहने के बाद युवक ने जान दी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, सुसराल पक्ष पर लगाए आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें