फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो के खाते से किया जा रहा कर्मचारियों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है लेकिन विकास कार्यों के खाते से ही इनका मानदेय दिया जा रहा है। इससे गांव सभा का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांवों का विकास ग्राम पंचायत निधि के खाते से किया जाता है। इसका संचालन ग्रामविकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाता से होता है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए आवंटित धन से गांव सभा में लगे कर्मचारियों का वेतन दिया जा रहा है। इसमें पंचायत सहायक को छह हजार, ग्रामप्रधान को पांच हजार व शौचालय में लगी समूह की महिलाओं को छह हजार व मेंटेनेंस के नाम पर तीन हजार प्रति महीना ग्राम पंचायत निधि के खाते से दिया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वैसे भी विधान सभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद से गांव के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। इसके साथ ही विकास के लिए पंचायत निधि के खाते में पर्याप्त धन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें