फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा का विषय बनी साध्वी सविता और मोर की मित्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। पशु-पक्षी प्रेम के भूखे होते हैं। उनमें संवेदनशीलता ऐसी होती है कि वे पहचान जाते हैं कि कौन उनका दोस्त है और कौन दुश्मन। उसके साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। क्षेत्र के कैली स्थित उधव ब्रह्म बाबा आश्रम में साध्वी सविता और एक मोर की मित्रता इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। साध्वी के इशारे पर मोर हर क्रियाकलाप करता है, यहां तक की नाचता भी है। मोर जब बच्चा था तो उसको लगी चोट का इलाज साध्वी ने किया था पर उसके बाद मोर का उनसे अटूट नाता हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उधव ब्रह्म बाबा आश्रम कैली की साध्वी सविता ने बताया कि उन्हें पशु पक्षियों से खासा लगाव है। पशु-पक्षी प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। यही कारण है कि साध्वी ने अपने आश्रम में घोड़ा, हिरण, गाय, बाझ, कई नस्ल के कुत्ते, कबूतर के साथ विषैले सर्प और बिच्छू भी रखा है। इन दिनों मोर और साध्वी की मित्रता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साध्वी के एक आवाज पर मोर उनके पास पहुंच जाता है और उनके इशारे पर नृत्य भी करने लगता है। दो महीने पूर्व आश्रम में एक घायल मोर का बच्चा आया था। जिसका साध्वी ने इलाज और दवा किया। वह पूरी तरह से ठीक हो गया और उसके बाद आश्रम के ही पीपल के पेड़ पर रहने लगा। अब वह हमेशा साध्वी के आसपास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें