पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान, चेतमणि और सनबीम मुगलसराय के संयुक्त बैनरतले आयोजित मुगलसराय रंग महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रुपेश कुमार और हरिओम बाबू सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, तनुजा व पूजा बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किया गया। इसी तरह अन्य विधाओं में विजेताओं का भी शील्ड और प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही मुगलसराय रंग महोत्सव का समापन किया गया।
नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इसके बाद टाटा जमशेदपुर से आए हुए मोहम्मद निजाम और लखनऊ भारतेंदु नाट्य अकैडमी से पुरस्कृत रतन वार्ष्णेय ने सभी कलाकारों के अभिनय का मूल्यांकन किया। वहीं प्रियंका बनर्जी ने नृत्य का मूल्यांकन किया। सेमी क्लासिकल जूनियर डांस में मणिपुर से आई शोमांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजश्री दूसरे और पिंकी देेवी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर ग्रुप क्लासिकल में अनन्या सिंह ने बाजी मारी। वहीं उड़ीसा से आई पूजा सेनापति ने दूसरा और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य में एच पिंकी, डुएट में पंचतारा व सोमेंद्र शिप्रा अव्वल रहे। ग्रुप डांस में मणिपुर अव्वल रहीं। मुगलसराय दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर रही। नाटक के लिए रूपेश कुमार और हरिओम बाबू सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि एस तनुजा देवी और पूजा सेनापति उड़ीसा श्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एच मोहिन्द्र माईलेइ रहे। सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार आकाशदीप को मिला। कलाकृति नाट्य मंच जमशेदपुर झारखंड के नाट्क दधीचि सर्वश्रेष्ठ नाटक चुना गया। मणीपुर की रंग संस्था पाथोबी क्लचर मुमेन्ट के नाटक थम्बाल दूसरे और कांग्लेईपाक थियेटर इम्फाल मणिपुर के देशभक्ति नाटक मातृभूमि तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर डॉ. नरायन मूर्ति ओझा, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, डब्लू राय, दिनेश शर्मा, डा. अनिल यादव, संतोष तिवारी, डा. सुल्तान, शिवनाथ गुप्ता, सभासद बृजेश गुप्ता, फिल्म प्रोडयूसर संजय शर्मा, माधुरी शर्मा रहें। अध्यक्षता डॉ. राजकुमार गुप्ता ने, संचालन प्रमोद अग्रहरि ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार गुप्ता ने किया।