पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: विशाल जाधव निवासी अरपड़ी सांगली महाराष्ट्र वर्तमान पता वार्ड नंबर 14 कोतवाली रसड़ा बलिया और रविंद्र मंडले निवासी साइरन रेजिडेंसी फ्लैट नंबर 204 लेन नंबर 11, रुनवाल पार्क विजय नगर पुणे महाराष्ट्र बताया। दोनों ने बताया कि वे ज्वेलरी का काम करते हैं। इसी का पैसा लेकर वाराणसी से पुणे जा रहे थे।
हालांकि दोनों रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बैग में पांच-पांच लाख रुपये की गड्डी बनाकर रखे गए थे। गिनती करने पर कुल 55 लाख रुपये बरामद हुए। वाराणसी से आई आयकर विभाग को रुपये और आरोपियों को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।