फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: मोबाइल और मिठाई की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक, दमकल की टीम ने पाया काबू

Sun, 08 Oct 2023 11:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर स्थित वेलकम मोबाइल और लड्डू गोपाल मिठाई की दुकान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक मोबाइल दुकान में रखे सामान जल गए। 
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर स्थित वेलकम मोबाइल और लड्डू गोपाल मिठाई की दुकान में शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में मोबाइल की दुकान में हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मिठाई की दुकान को भी भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों में शनिवार सुबह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


वेलकम मोबाइल और लड्डू गोपाल मिष्ठान भंडार के मालिक पिंकू अग्रहरि शनिवार रात रोजोना की तरह शटर बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक दुकान से धुआं उठने लगा तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पिंकू अग्रहरि को दी। सूचना के बाद पिंकू आननफानन दुकान पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पहुंची।

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मोबाइल दुकान में रखे सामान जल गए।  मिठाई की दुकान में भी कई सामान जलकर राख हो गए।  आग लगने का कारण साफ नहीं है। पिंकू अग्रहरि ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें