फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-2 पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता के सामने इकलौते बेटे की मौत

Sun, 06 Feb 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली

सार


चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र में एनएच दो पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
मृतक अंकुश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रफ्तार का कहर नजर आया। तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।  हादसे की सूचना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


कंदवा थाना के चिरईगांव निवासी रामजी राम (50) अपने बेटे अंकुश (18) के साथ चंदौली किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दिन में साढ़े 11 बजे वह राष्ट्रीय एनएच दो पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। इसी दौरान बिहार की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक के धक्के से पीछे बैठा अंकुश उछल कर नीचे गिर पड़ा। ट्रक से कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं रामजी राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल  रामजी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकुश चार बहनों के बाद इकलौता पुत्र था। वह सोगाई स्थित मां मल्लिकपुर भवानी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। 
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला जख्मी

चकिया कोतवाली के सैदूपुर कस्बा में रविवार को बाइक से गिरकर अनीता देवी (26) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अचेतावस्था में उसे एंबुलेंस की सहायता से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के रसिया गांव निवासी अनिता देवी अपने पति रमेश यादव के साथ अपने गोद में बच्चा लेकर बाइक से इलिया की ओर से जा रही थी।

जैसे ही वे सैदूपुर बाजार पहुंचे कि सामने से आ रहे साइकिल को बचाने के चक्कर में पत्नी अनीता का शॉल साइकिल के हैंडल में फंस गया और वह बाइक से सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई औरवह अचेत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें