फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो चुका है डेरवा कला गांव जाने वाला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर । विकास खंड चहनिया के डेरवा कला गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उबड़- खाबड रास्ते से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डेरवा कला गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर दशक पूर्व का बिछा चौका उखड़ कर खराब हो चुका है। खराब हो चुके मार्ग पर आवागमन के दौरान ग्रामीण गिरकर चोटिल हो जा रहे है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे अक्सर गिरकर जख्मी हो जाते है। शिकायत के बाद भी इसके मरम्मत की पहल विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है। इसको लेकर पप्पू सिंह, सत्येंद्र सिंह, आलोक सिंह, कमलेश, राजाराम सहित तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जर्जर मार्ग के मरम्मत की मांग की है। चेताया कि समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें