राष्टीय जनता दल सच्चाई और संविधान के साथ खड़ी है। ये बातें रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह ने दुर्गावती स्थित राजद कार्यलय में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि आज लोगों की मूल भूत आवश्यकताओं के लिए सदन में आवाज उठाई जा रही है।
विधायक ने कहा कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में एक वर्षों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। कहा कि मुद्दा कोई भी हो हर मुद्दे पर जनता के साथ रहूंगा। उनकी समस्याओं का समाधान लगातार करूंगा। उन्होंने कहा कि दुर्गावती प्रखंड में 30 बेड का अस्पताल निर्मित होने जा रहा है, कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो बंद पड़े थे उन्हें पुन: खोलने का काम किया जाएगा।