सभा करते रेल मजदूर यूनियन के लोग।
रेल मजदूर यूनियनों के गठबंधन की डीजल शेड में हुई गेट मीटिंग में रेलवे क्वार्टरो के बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। क्वार्टरों की मरम्मत की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मीटिंगकी अध्यक्षता करते हुए आरएसपी सिन्हा ने कहा कि डीजल शेड में पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इससे खराब स्थिति और क्या हो सकती है। सुरेन्द्रनाथ सिंह और अशोक सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों केे पानी, सफाई, दवाई और छत की आवश्यकता है। कहा कि अस्पताल दुर्व्यवसथा का शिकार है। रेलवे कालोनियों की नालियां खराब है। इस दौरान टेक्निशियन की छटनी बंद करने ओटी, टीए का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग। सभा में स्वामीनाथ सिंह, संतोष्ज्ञ सिंह, नामवर, लल्लन सिंह, सरकार, उपेन्द्र सिंह, पीबी सिन्हा, पांचू यादव, नन्हें सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, रामप्रताप, आनंद कश्यप, सत्येन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रसाद, असलम आदि रहे।