इसी जमीन पर कुछ दलालों की गिद्ध दृष्टि बनी हुई थी। कुछ माह पूर्व बेटा अनिल पटेल उर्फ पप्पू ने 15 बिस्वा जमीन एक प्लॉटर को सट्टे के रूप में दे दिया था। जिसको बेचने के लिए पिता राधेश्याम पटेल पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। जिस पर पिता जमीन बेचने इनकार कर रहे थे।
इसी से नाराज होकर बेटे अनिल ने मंगलवार की देर रात अपने कमरे में सोए राधेश्याम पटेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। रोजाना की तरह सुबह जब पड़ोसी मित्र नंदू उनके घर गए तो वह खून से लथपथ बेड पर मृत अवस्था में पड़ेराधेश्यामको देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बाहर आकर आसपास के लोगों व परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घटना बड़ी होने के कारण अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुग़लसराय सीईओ व एसओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुड़ गए।
इधर इस बात की सूचना विधायक रमेश जायसवाल को हुई तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सीओ मुग़लसराय अनिल राय का कहना है कि उसके बेटे अनिल पटेल उर्फ पप्पू को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से बिजुरियावीर गांव में खलबली मची हुई है।