पंजाब पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले का मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है। तीन दिनों के अंदर तीन राज्यों की पुलिस ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दस्तक देकर तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। लुधियाना स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को हिनौली गांव से नागेंद्र नामक युवक गिरफ्तार किया।
इससे पहले बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने रविनगर स्थित एक घर से नौ करोड़ रुपये बरामद कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अगले दिन गुरुवार को गुजरात पुलिस ने मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं शुक्रवार को पंजाब पुलिस चोरी के एक आरोपी को हिनौली गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। तीन दिनों में तीन राज्यों की पुलिस की दस्तक क्षेत्र में चर्चा में है।
मिर्जापुर से चंदौली पहुंची पंजाब पुलिस
लुधियाना स्थित एक घर कुछ दिनों पूर्व सोने के जेवरातों की चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। सूत्रों के अनुसार मामले की तफ्तीश के दौरान लुधियाना पुलिस मिर्जापुर पहुंची। जहां महिला के पास से सोने के जेवरात बरामद किए। इसके बाद पूछताछ के दौरान महिला ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव निवासी अपने साथी का नाम बताया।
पढ़ेंः चंदौली में तेलंगाना पुलिस के हत्थे चढ़े दो जालसाज, घर से 9.81 करोड़ रुपये नकद बरामद