पीडीडीयू नगर। गया से आनंद विहार और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में कमी की जाएगी। तकनीकी कारणों से ये ट्रेनों रोजाना नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि तकनीकी कारणों से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। इसके तहत 02397 गया- आनंद विहार स्पेशल 11 से 31 दिसंबर तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को चलेगी। वहीं डाउन में 02398 आनंद विहार - गया स्पेशल 12 दिसंबर से एक जनवरी तक बृहस्पतिवार, शनिवार और मंगलवार को ही चलेगी।
इसी तरह अप 05283 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार स्पेशल 14 से 31 दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को और डाउन 05284 आनंद विहार - मुजफ्फरपुर स्पेशल 15 दिसंबर से एक जनवरी तक बुधवार और शनिवार को चलेगी। संवाद