फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: घर में सो रही सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,रिश्तेदारी में आए किशोर ने की घिनौनी हरकत

Thu, 16 Mar 2023 06:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के एक गांव में सात साल की बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात घर में सो रही बच्ची के साथ घिनौनी हरकत का आरोपी एक किशोर है। वह गांव स्थित एक घर में रिश्तेदारी में आया हुआ हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। उसपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि एक किशोर दवा कराने के लिए किसी रिश्तेदारी में आया था। देर शाम होने के चलते लोगों ने किशोर को रोक लिया। रात को परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच मौका पाकर आरोपी किशोर उनके घर घुस आया और सो रही सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

रोते हुए आई बच्ची तो हुई घटना की जानकारी

बच्ची रात के समय रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और रोने का कारण बताया। शर्मनाक घटना के बाद बालिका के परिजन गुस्से में आ गए। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे और पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और धोखा: भरोसे में लेने के बाद होटल में बुलाया, इसके बाद शुरू हुआ असली 'खेला'

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजीव सिंह ने टीम गठित कर आरोपी किशोर को उसके घर के पास से दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि बालिका ने दुष्कर्म होने का बयान दिया है। आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें