फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने कर दिया धान में लग रहे रोगों का प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। मंगलवार से लगातार हो रही बारिश और तापमान में आई गिरावट से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है वहीं धान की फसल में लग रहे रोगों का प्राथमिक उपचार हो गया है। बारिश को लेकर किसानों में काफी खुशी है। उनका कहना है कि यह बारिश धान के फसल के लिए संजीवनी जैसी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डिग्घी निवासी प्रगतिशील किसान कामेश्वर राय सहित बब्बू राय, आलोक राय, डॉ. विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, दरोगा राय, मनीष राय, प्रणव राय किसानों का कहना है कि तीन दिन से मौसम में हुए बदलाव और पूर्वा नक्षत्र की पड़ रही झीनी-झीनी फुहार धान की फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इधर धान में रोग लग रहे थे। पत्तियां पीली और लाल हो रही थीं। बारिश से धान की फसलों का रंग भी बदलने लगा है यदि ऐसे ही कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रही तो फसलों को काफी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम अगले माह भी रहा तो किसानों की चांदी ही चांदी रहती। हालांकि सड़कों पर कीचड़ एवं फिसलन होने से राहगीरों को परेशानी अवश्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें