ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनरतले रेलकर्मियों ने मांगों के समर्थन में लगातार तीसरे दिन प्लांट डिपो कारखाना के ट्रैक मशीन अनुभाग के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
इस मौके पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि कोविड-19 एवं ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाप्रबंधक कार्मिक ने पत्र जारी कर पचास प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने का निर्देश दिया है। दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं से वर्क फ्राम होम का भी निर्देश दिया है। प्लांट डिपो प्रशासन इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। इसी तरह कार्ड पास के नवीनीकरण में अनावश्यक देरी की जा रही है। इसके कारण कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में पहले की तरह इसको सरलीकरण किया जाए और एक कार्य दिवस में कार्ड पास का नवीनीकरण हो किया जाए। इसकी शिकायत वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को करने के बावजूद इसमें सुधार नहीं हो रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्लांट डिपो के बहुत से काम जो काम रेल कर्मचारी से कराए जाते थे, उसे छीन कर आउटसोर्सिंग किया गया है। फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट का कार्य बंद कर दिया गया है। इस मौके पर एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रताप सिंह ,संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा, करमजीत प्रसाद, महेश कुमार, इमरान खान, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, राजेश निषाद, चंद्रिका यादव, संजीवन, राकेश कुमार सिंह रहे।