फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद करने की क्षमता डीएम ने निर्धारित की है। अब किसान से 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से खरीद होगी। इससे किसानों को उपज बेचने में बहुत बड़ी सहूलियत मिलेगी। वहीं क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए कुल 18776 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें 10885 किसानों का आवेदन का सत्यापन हो चुका है। केंद्रों पर किसानों से ऑनलाइन टोकन के माध्यम से खरीद होगी। किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लेखपालों से सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन टोकन को डाउनलोड किया जाएगा। इससे पहले किसानों से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की खरीद का आदेश दिया गया था। इससे चलते जनपद के किसानों में नाराजगी थी। जनप्रतिनिधियों को भी इस बात का काफी मलाल हुआ। लोगों की शिकायत के बाद डीएम ने किसानों की समस्या को शासन स्तर पर पहुंचाया। बाद में शासन ने शुक्रवार को किसानों से 75 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की खरीद का आदेश जारी कर दिया।
चंदौली। जिला प्रशासन ने जनपद में किसानों से 2.35 लाख एमटी धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर जनपद में कुल 112 क्रय केंद्र संचालित कर दिया गया है। इसमें विपणन शाखा के 34, पीसीफ के 19, पीसीयू के 37, नैफ़ेड के 09, यूपीएसएस के 09, एफसीआई के दो, मंडी समिति के दो क्रय केंद्र हैं।
विज्ञापन

किसानों से धान खरीद के लिए सदर विकास खंड में 15, बरहनी में 22, नियमताबाद में 06, सकलडीहा में 14,चहनिया में 11, धानापुर में 10, चकिया में 17, शाहबगंजमें 11 व नौगढ़ में 6 क्रय केंद्र बने है। किसानों से 75 क्विंटल धान प्रति हेक्टेयर की दर से खरीद होगी। संजीव सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें