फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पड़े सुनसान, कटाई देर से होने से नहीं आ रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में धान की खरीद के लिए 33 क्रय केंद्र तैयार हो चुके हैं पर कटाई देर से होने के चलते सभी केंद्र सुनसान पड़े हैं। केंद्र पर प्रभारी और कर्मचारी तो है पर किसान नदारद हैं। केंद्र प्रभारियों की माने तो 10-15 दिन बाद क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान आने लगेंगे। जनपद में किसानों से 2.35 लाख एमटी धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान 33 क्रय क्रेंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। हालांकि अभी फसल तैयार नहीं होने से किसी भी केंद्र पर धान की आवक शून्य है। संभावना है कि नवंबर माह के दुुसरे पखवारें में क्रय केंद्रों पर किसानों की चहल पहल शुरु हो जाएगी। यह जरुर है कि किसान टोकन लेने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर जरूर काट रहे हैं। वहीं सौ से अधिक नए केंद्र बनाने की प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। शासन ने केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है, हालांकि अभी तक केंद्रों से मिलों का संबद्धीकरण नहीं हो पाया है। हर बार की तरह इस बार भी छोटे किसानों को वरीयता दी गई है। शर्त यह होगी कि पहली बार किसान जिस केंद्र पर अपना धान बेचेंगे, दोबारा बिक्री के लिए वहीं ले जाना पड़ेगा। किसानों को उपज बेचने को टोकन के लिए केंद्र प्रभारी के यहां पंजीयन फार्म जमा करने के बाद जारी किया जाएगा।
स्थान-क्रय केंद्र, नवीन मंडी, चंदौली, समय-11 बजे दिन
पीडीडीयू नगर। दोपहर 11 बजे नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रभारी और एक कर्मचारी के अलावा कोई नहीं दिखा। टोकन की पूछताछ के लिए तीन-चार किसान जरूर दिखे। सदर ब्लॉक के रेवसां अर्जुन सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से धान के खेत में पानी भरा हुआ है। इस वजह से कटाई में देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें