चंदौली।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज सहित शिल्पिकारों में सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी है। बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व लोगों ने मुख्यालय पर काला गुब्बारा उड़ाकर विरोध जताया।
श्रीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वकर्मा समाज की घोर उपेक्षा कर रही है। लेकिन समाज के लोग अपने मान सम्मान की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ने का संकल्प ले चुके है। इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े समाज के लोग पीछे हटेंगे। इस दौरान दीनदयाल विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, बिरजू विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, लाल बहादुर विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जेपी विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।