सकलडीहा। चहनियां ब्लॉक के अगस्तीपुर गांव में सीसी रोड निर्माण की मांग करते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व से निर्मित मार्ग पर कुछ लोगों के विरोध के कारण सीसी मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो पा रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और तहसील प्रशासन मौन है।
ग्राम पंचायत अगस्तीपुर में पूर्व में बिछायी गयी खंड़जा पर ग्राम सभा की ओर से सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ लोगों के विरोध के कारण निर्माण कार्य बाधित है। इसकी शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से जनहित में सीसी मार्ग निर्माण करवाये जाने की मांग की है। एसडीएम अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगा गयी है, रिपोर्ट आने के बाद निर्माण कराया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में श्यामा प्रसाद पांडेय, रामप्यारे पांडेय, अनिरूद्ध पांडेय, संतोष पांडेय, भोलेनाथ यादव, बृजमोहन पांडेय, राकेश दूबे, चिल्लर पांडेय, हीरा खरवार, रामानंद गुप्ता, शिव अवध, सौरभ पांडेय रहे।