फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के विरोध में धरना

Sat, 25 Mar 2017 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी।
विज्ञापन
चार कर्मचारियों के निलंबन वापस करने की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने शुक्रवार को चंदौली-मझवार स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने अफसरों पर मनमानी करने के साथ ही शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों को गलत आरोप में फंसाकर निलंबन करने की कार्यवाही की गई है । दरअसल चंदौली सेक्शन के चार कर्मियों के निलंबन से कर्मचारी नाराज थे।
इस मौके पर ईसीआरईयू के जोनल संयुक्त सचिव हाजीपुर संतोष कुमार पासवान ने कहा कि रेल कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्व्यवहार न किया जाए। जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए। अधिकारी अपनी मनमानी बंद करें और कर्मचारियों का मानसिक शोषण न करें। कर्मचारी हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहते हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों को आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। रेल अफसरों का यह रवैया अनुचित है। कहा कि गेटमैन की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आए दिन जनता की गुस्से और उनके दुर्व्यवहार का सामना करना                पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत अफसरों से होती तो है, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, बृजेश कुमार, रवि कुमार, सतपाल सिंह, विकास कुमार, संजय यादव, मनीष कुमार यादव, मुरारी लाल, राजेश प्रसाद, धीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें