फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में पान-गुटखा पर रोक का असर नहीं

Fri, 24 Mar 2017 01:54 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका दफ्तर का हाल।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सरकारी कार्यालयों में पान गुटखा और पालिथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कर्मचारियों को स्वच्छता की सीख देते हुए कार्यालयों को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया है। कई जगह इसका असर भी दिखने लगा है लेकिन जिले में सरकारी दफ्तरों में इसका असर नहीं दिख रहा है। सरकारी कार्यालयों की दीवारें अभी भी पान की पीक से रंगीन हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को अमर उजाला टीम ने विभिन्न कार्यालयों में पहुंच कर हकीकत की पड़ताल की तो सरकारी दफ्तरों पर पान की पीक मिली। यह अलग बात है कि अधिकारियों ने जल्द ही साफ सफाई कराने की बात कही। नगर के रख रखाव की जिम्मेदारी कंधे पर उठाए मुगलसराय के नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचने पर मुख्य गेट के किनारे की दीवार पान की पीक से रंगीन दिखी।
कार्यालय के गलियारे को भी कर्मचारियों ने जगह जगह पीकदान के रूप में परिवर्तित कर रखा है। भले ही त्योहारों पर साफ सफाई में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन स्वयं के दफ्तर की सफाई की सुधि पालिका प्रशासन को नही है। इस बावत अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि जल्द ही साफ सफाई करायी जाएगी। यही नहीं कर्मचारियों को कार्यालय में पान गुटखा न खाने की हिदायत दी गई है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा की दीवारें भी पान की पीक से रंगीन दिखी। यहां लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन पान की पीक स्वयं लोगों को बीमार कर रही है। इसी तरह बुनियादी चीजों में शामिल बिजली विभाग का दफ्तर इससे अछूता नहीं है। चंदासी विद्युत उपकेंद्र पर प्रतिदिन सैकड़ो लोग पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां की सफाई व्यवस्था बदहाल है। मुख्य गेट के समीप ही पान की पीक की बदबू उठती है। नव निर्मित मुगलसराय तहसील कार्यालय के गेट पर भी लोगों का स्वागत पान की पीक से रंगी दीवारें करती है। इस बाबत एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया                कि कार्यालयों मे गुटखा न खाने की हिदायत कर्मचारियों को दी गई  है। कार्यालय को साफ करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें