पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल रूट पर नार्थईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के चार दिन बाद भी स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। भले ही इस रूट को चालू कर दिया गया है लेकिन मरम्मत का कार्य जारी है। रविवार को सात घंटे का ब्लॉक लिए जाने के कारण इस रूट की ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाई गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अप और डाउन की चार ट्रेनों को निरस्त किया गया। वहीं अप और डाउन की विभिन्न ट्रेनों को पीडीडी, गया पटना के रास्ते चलाई गई।
दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में परिचालन पुनर्बहाली के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया था। अप लाइन पर सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप
से जारी है लेकिन रविवार को डाउन लाइन पर चार ट्रेनों के गुजरने के बाद संरक्षा से जुड़े कार्य के लिए सात घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है और कुछ का मार्ग बदला गया है। रविवार को अप पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, अप बक्सर पटना और पीडीडीयू पटना मेमू निरस्त रही। डाउन में पीडीडीयू पटना एक्सप्रेस और पीडीडीयू पटना मेमू स्पेशल बक्सर तक चलीं। वहीं बनारस पटना मेमू रद्द रही। डाउन में विक्रमशिला, सूरत भागलपुर एक्सप्रेस पीडीडीयू, गया, किउल के रास्ते चली। वहीं नागलडैम कोलकाता एक्सप्रेस, नई दिल्नी हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, ओखा गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस पीडीडीयू, गया, प्रधान खांटा के रास्ते चलाई गई। इसी तरह नई दिल्ली पटना तेजस एक्सप्रेस, आनंद विहार जयनगर गरीब रथ, नई दिल्ली पटना संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, पीडीडीयू गया पटना के रास्ते गई। इसी तरह पुणे दानापुर, लोकमान्य तिलक पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, नई दिल्ली डिब्रुगढ़ राजधानी, बेंगलुरू दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस पीडीडीयू, सासाराम, आरा के रास्ते चली। दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस पीडीडीयू गया किउल के रास्ते, कामाख्या आनंद विहार नार्थईस्ट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पीडीडीयू, गया, प्रधान खांटा के रास्ते, इंदौर पटना पीडीडीयू गया पटना के रास्ते चली। वहीं, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल और सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस पीडीडीयू सासाराम आरा के रास्ते चली।