फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेल प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए सचिन कुमार बुधवार को शहाबगंज विकास खंड क्षेत्र के सैदुपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में 18 और 19 नवंबर को आयोजित होने वाली जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने फील्ड की स्थिति, खेल सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे कि फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स आदि का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर बीईओ अजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, भूपेंद्र सिंह यादव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें