फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारी शुरू, बगैर मोबाइल के जाएंगे एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के नंवीन मंडी समिति में दस मार्च को सुबह आठ चार विधानसभाओं की मतगणना आरंभ होगी। इसकी तैयारियों और गणना अभिकर्ता बनाने के लिए मंगलवार को नवीन मंडी परिसर में बैठक हुई। इसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा ने प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को नियम और शर्तों के बारे में जानकारी दी। कहा कि गणना के लिए किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में दस मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरओ का एक और टेबल लगाया जाएगा। प्रत्याशियों को मतगणना के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन करना होगा। उन्हें मंगलवार को शाम पांच बजे तक मतगणना एजेंट की सूची आरओ के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद एजेंट को पास जारी किए जाएंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा ने कहा कि विधानसभा के मतों की गणना के लिए लगाए गए प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी अपना एक एजेंट नियुक्त कर सकता है। मतगणना के लिए सुबह आठ बजे ईवीएम को स्ट्रांग रूम से जाएगा। इस दौरान अभिकर्ता मौजूद रह सकते हैं।
चंदौली। नवीन मंडी के दो शेड में मतगणना कराई जाएगी। टेबल के चारों तरफ बैरिकेडिंग व जाली लगाई जा रही है। ताकि सुरक्षा के लिहाज से एजेंट जाली के बाहर से मतगणना की प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर पेयजल, सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

चंदौली। नवीन मंडी में चार विधानसभाओं की ईवीएम को स्ट्रांग रुम में रखा गया है। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के जिम्मे है। स्ट्रांग रुम के बाहर मोर्चा बनाकर पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं मंडी के गेट पर पुलिस के जवानों को तैनात किया है। जबकि एनएच पर यातायात सुगम रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें