पुलिस ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही है। एसपी के निर्देश पर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस के इस धरपकड़ से अवैध बालू कारोबारियों में खलबली मची रही।
कोतवाल विनोद मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ सघन क्षेत्र स्थित पुलिस बूथ और भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप ओवरलोड वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की घेराबंदी की जानकारी होते ही ओवरलोड ट्रैक्टर लिंक मार्ग से भागने लगे।। पुलिस ने घेरा बंदी करके तीन ट्रैक्टर बालू को पकड़ा। चालक बालू से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर तीनों ट्रैक्टर को पकड़कर कोतवाली ले आयी। पुलिस की इस धरपकड़ से बालू वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा का कहना है कि ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा। तव्ीन ट्रैक्टर को पकड़कर बंद कर दिया गया है।