चौधरी बिंद ने बताया कि नातिन की मौत के बाद एक महिला और एक बार पुरुष आरक्षी आए थे। उन्होंने शव को बॉडी किट में डालकर ऑटो पर रखवा दिया और पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी कहीं चले गए। शव लेकर जब बुजुर्ग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो पुलिसकर्मी नदारद थे।
शव लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इस तरह बुजुर्ग बच्ची का शव लेकर घूमता रहा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।