फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कानपुर में हिंसक झड़प, ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण, संकटमोचन बम ब्लास्ट के अभियुक्त को फांसी की सजा के बाद की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट मार्च किया। सभी थानों में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर में एसडीएम मनोज पाठक के नेतृत्व में सीओ अनिल राय, मुगलसराय कोतवाल बृजेशचंद तिवारी ने दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया। जीटीआर ब्रिज से कोतवाली तक फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। इलिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा में बृहस्पतिवार की दोपहर में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दल बल के साथ कस्बा सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सभी समुदाय के धर्मगुरुओं से अपील की गयी कि शांति व्यवस्था बनाए रखे। किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों के अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार का कोई अफवाह फैलाता है या फिर फैलाने की कोशिश करता है इसकी सूचना पुलिस को दें। चहनियां संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी व क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में बृहस्पतिवार की दोपहर में बलुआ निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने चहनियां कस्बा सहित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कानपुर में हुई हिंसक झड़प और ज्ञानवापी मस्जिद और संकटमोचन बम ब्लास्ट के अभियुक्त को फांसी को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट है। बाद में कोतवाली में शांति समिति की बैठक् में एसडीएम अजय मिश्र ने लोगों स शांति बनाए रखने की अपील की। इसके पूर्व सकलडीहा, नागेपुर, ईटवा, सघन तिराहा, डेढ़ावल, नौरंगाबाद, नईबाजार में फ्लैग मार्च किया। चकिया में भी फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें