फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएचसी प्रभारी ने भोजपुरी गाने पर कमर में दुपट्टा बांधकर लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश उपाध्याय का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसमें वे कमर में लाल दुपट्टा बांधकर भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. वाईके राय ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो मंगलवार यानि 8 जुलाई का बताया जा रहा है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर की एएनएम का विदाई समारोह था। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश उपाध्याय खुद को नहीं रोक पाए और डॉक्टरों, नर्स आदि के सामने भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाए। उन्होंने कई अशोभनीय इशारे भी गाने के दौरान किए। इस दौरान मौजूद महिला कर्मचारी प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्रियाकलाप पर शरमाते हुए भी दिख रही हैं। एक सप्ताह पहले डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने खराब व्यवस्था को देखते हुए चंदौली और चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को हटाने का भी निर्देश दिया था। चर्चा है कि सीएमओ के करीब होने के चलते चंदौली पीएचसी प्रभारी को नहीं हटाया गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि पीएचसी प्रभारी सर्विस नियमावली के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. वाईके राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें