फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजदरी-देवदरी जलप्रपात में डूबकर पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध राजदरी-देवदरी जलप्रपात बुधवार को हादसा हो गया। बुधवार को झरने में नहाते समय एक पर्यटक की फिसलकर तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। उसकी पहचान प्रभात सिंह (50), निवासी खामीदौरा, थाना दुर्गावती, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रभात सिंह झरने के नीचे बने प्राकृतिक जलकुंड में स्नान कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। वे पानी के तेज बहाव में बहते हुए गहराई में चले गए और डूब गए। कुछ ही देर में वे तेज प्रवाह के कारण ओझल हो गए। साथी पर्यटकों ने शोर मचाया और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। उधर, सूचना मिलते ही नौगढ़ थाने ती पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। संयुक्त प्रयास से शव को पानी से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पूरी सतर्कता और व्यवस्था बनाए रखी गई है, ताकि अव्यवस्था न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें