फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। अमड़ा धीना मार्ग पर शुक्रवार की देर रात डिग्घी गांव में अंबिका प्रसाद डिग्री कॉलेज के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से प्रमोद कुमार (45)की मौत हो गई। अधेड़ चखनियां गांव में अपने ससुराल आया था। देर शाम वह ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल ही धीना स्टेशन जा रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय थाना के चखनियां गांव निवासी सीताराम का दामाद प्रमोद कुमार (45) निवासी तिलोई थाना जसवंतनगर इटावा तीन दिन पहले अपने ससुर के भाई कपिल राम के बेटी की शादी में शामिल होने आया था।
शनिवार की रात वह ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल ही धीना स्टेशन जा रहा था। अंबिका प्रसाद डिग्री कॉलेज डिग्घी के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे प्रमोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रमोद को इलाज के लिए पीएचसी बरहनी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद की मौत से उसकी पत्नी ममता और तीन बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें