फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही का भेंट चढ़ा नाला सफाई का काम, बीच में ही हुआ छड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। पड़ाव-भूपौली मार्ग पर छह वर्ष बाद शुरू हुआ नाला सफाई का काम बीच में ही धड़ाम हो गया। करीब एक किमी नाले की सफाई की जानी थी पर सफाईकर्मी महज सौ मीटर की सफाई कर चलते बने। बरसात में सीवर ओवरफ्लो से परेशान व्यापारियों में सफाई के समय जो खुुशी थी अब वह आक्रोश में बदल गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय से नाले की सफाई नहीं हुई तो बारिश में पूरे इलाके में जल भराव की स्थिति हो जाएगी।
विज्ञापन

पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत छह वर्ष पहले लोगों के धरना प्रदर्शन के बाद हुआ था। साढ़े छह करोड़ की लागत से सड़क निर्माण के साथ ही दोनों तक नाले का भी निर्माण किया गया। इससे इलाके का पानी निकल जाता है लेकिन निर्माण के बाद से अब तक नाले की सफाई नहीं की गई। इससे नाला कचरे से भर गया है।जगह जगह नाला ओवरफ्लो हो रहा है। नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे रोड के भी खराब होने की आशंका है। पिछले दिनों व्यापारियों ने मुगलराय विधायक रमेश जासवाल से नाले की सफाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद डीपीआरओ के नेतृत्व में नाले की सफाई शुरू की गई लेकिन फिर काम अचानक रोक दिया गया। नाले की पूरी सफाई नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। व्यापारी बृजमणि मिश्र ने कहा कि छह वर्ष पहले लंबी लड़ाई के बाद रोड और नाले का निर्माण हुआ, लेकिन इसकी ठीक से देख भाल तक नहीं हो रही है। अमित यादव ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान के मिशन चला रही है।दूसरी तरफ यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पड़ाव व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि यह मार्ग व्यस्त है। बावजूद इसके नाले की सफाई न होने से सड़क के खराब होने की आशंका है। अलिउददीन रहमान ने कहा कि यह रोड दो जिलों वाराणसी और चंदौली की सीमा पर है।इसी वजह से अधिकारी इसके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। कहा कि यदि नाले की सफाई नहीं हुई तो बारिश में पूरे इलाके में जल भराव होगा।
सफाई शुरू कराई गई थी पर जैसे ही सफाई आगे बढ़ी नाले पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण था। आए दिन इसको लेकर विवाद सामने आ रहा था, जिसको देखते हुए सफाई का आगे का काम डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है।रोड और नाला भी उन्हीं ने बनवाया था। इसलिए वे बेहतर सफाई कर सकते हैं।-ब्रह्मचारी दूबे, डीपीआरओ, चंदौली
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का काम सड़क बनवाने का होता है नाले की सफाई कराने का नहीं। पड़ाव-भूपौली मार्ग के नाले के सफाई के संदर्भ का कोई आदेश मुझे प्राप्त नहीं है और न हीं मेरे संज्ञान में है।-डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें