फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी लहर की आशंका के बाद भी गाइडलाइन भूले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देश में एक बार फिर से कोरोना लहर की आशंका जतायी जाने लगी है। बृहस्पतिवार को देशभर में साढ़े बारह हजार कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है बावजूद इसके लोग कोरोना के प्रति लापरवाह हैं। कोविड गाइड लाइन को भूल चुके हैं। सड़क, बाजार,अस्पताल, स्टेशन सभी जगहों पर बिना मास्क के ही लोग घूम रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में सब्जी मंडी से लेकर दुकानों तक लोग बिना मास्क लगाये पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशन परिसर समेत कपड़े की दुकान, किराने की दुकान में भीड़ जुट रही है और लोग भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। कही भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों से कोविड के नियमों के पालन की अपील कर रहा है, उसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं। लोगों द्वारा मास्क का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डा. वाईके राय ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क का सदैव प्रयोग करें। हो सके तो उचित दूूरी का भ अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें