फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेनों की पाबंदी के मामले में देश में पहला मंडल बना पीडीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक महीने में दूसरी बार सभी ट्रेनें समय पर चलने के मामले में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने देश ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। 24 जुलाई को पीडीडीयू मंडल से चलने वाली सभी 154 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर चलीं। इसके पहले पांच जुलाई को भी पीडीडीयू मंडल में सभी यात्री ट्रेनें समय से चली थीं। इस उपलब्धि पर डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक केशव आनंद के नेतृत्व में टीम ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट-लतीफी के बारे में यात्री अक्सर शिकायतें करते हैं। रेलवे की ओर से इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक मंडल को अपने क्षेत्र में ट्रेनों को समय से पार कराने का निर्देश दिया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने मातहतों को निर्देश दिया है कि ट्रेनों का समय से संचालन सुनिश्चित करें। बृहस्पतिवार को वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक केशव आनंद के प्रभावी प्रबंधन के कारण ट्रेनें शत प्रतिशत समय पर चलीं। एक भी ट्रेन विलंब नहीं हुई। 24 जुलाई को मंडल में 154 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बिना किसी विलंब के किया गया। इनमें 11 राजधानी, 2 गरीब रथ, 10 वंदे भारत, 1 दूरंतो, 64 मेल एक्सप्रेस, 60 सुपरफास्ट एवं 4 जनशताब्दी ट्रेनें शामिल हैं। 24 जुलाई को कुल मिलाकर 566 ट्रेनों का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। इनमें 313 मालगाड़िया और 154 मेल/एक्सप्रेस और 99 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
कोट
एक ट्रेन के सुगम परिचालन में कई घटक होते हैं। प्रत्येक स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग, सिग्नल उपकरण, ट्रैक का रखरखाव, ट्रेन के लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, आवश्यक इलेक्ट्रिक उपलब्धता आदि की भूमिका है। टीम वर्क से ट्रेनें समय से चलीं।
विज्ञापन

केशव आनंद, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक
पीडीडीयू मंडल की यह उपलब्धि कर्मचारियों के समर्पण, समन्वय एवं सशक्त नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। मंडल भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उदय सिंह मीणा, रेल प्रबंधक,मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें