कंदवा। रैथा गांव में जय बजरंग स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बरछा ने पटना बिहार की टीम को 23-18 और 21-15 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मुख्य अतिथि अवनीश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में पटना की टीम ने गोरखपुर और बरछा की टीम ने जौनपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान अवधेश राय, अरविंद उपाध्याय, टुनटुन राय, विक्की गुप्ता, शिव शंकर राय आदि मौजूद रहे।