फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर कोच के बर्थ में मिला यात्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से ग्वालियर जा रही अप चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एक व्यक्ति का शव पड़ा है। त हो गई। बृहस्पतिवार को ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चंबल एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की भोर में साढ़े चार बजे स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही स्लीपर कोच संख्या एस-वन के यात्रियों ने सूचना दी कि बर्थ संख्या 33 पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। इस सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी की जांच में आधार कार्ड के आधार पर मृत व्यक्ति की पहचान श्यामनारायण निवासी मिर्जापुर , जखनिया, गाजीपुर के रुप मे हुई। श्याम नरायन हाथीदह से पीडीडीयू की यात्रा पर था। जीआरपी ने परिजनों को सूचित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें