फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता के अनुसार प्रतिदिन हो धान की खरीद: सुशील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जेठमलपुर धान क्रय केंद्र पर बुधवार की दोपहर सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों से धान खरीद की जानकारी ली और खाद्यान्न क्रय रजिस्टर चेक किया। साथ ही रजिस्टर में दर्ज धान विक्रेता किसानों के मोबाइल नंबर पर फोन पर बात की और धान खरीद और खरीद के बदले मिलने वाले धन के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

विधायक ने धान क्रय केंद्र के अधिकारी से कहा कि ज्यादा से ज्यादा धान की खरीदारी की जाए। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। विधायक ने केंद्र प्रभारी को क्षमता के अनुसार रोजाना धान खरीदारी हर हाल में करने की हिदायत दी। बताया कि छोटे किसानों की धान खरीदारी के लिए शुक्रवार व बुधवार दिन रखा गया है। इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा धान ख़रीदी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें