फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना का प्रभाव कम होते ही रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। पूर्व मध्य रेलवे एक अगस्त से छह जोड़ी पैसेंजर फिर से चलाएगा। पटना, गया और धनबाद स्टेशन से स्पेेशल पैसेंजर ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एक अगस्त से छह जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है । इन पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। एक अगस्त से अप और डाउन में सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर, बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, गोमो-चोपन पैसेंजर, गया-जमालपुर पैसेंजर, गया-किऊल पैसेंजर, पटना-सासाराम पैसेंजर के संचालन से यात्रियों को रहत मिलेगी। ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें