फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना और वाराणसी के बीच मेमू का संचालन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर(चंदौली )। कोरोना का प्रभाव कम होते ही लगातार ट्रेनों का संचालन तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में अब पटना से गया और पटना से वाराणसी के बीच मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से पटना से गया के बीच दो जोड़ी और 16 से पटना से वाराणसी के बीच एक जोड़ी मेमू ट्रेन चलाया जाएगा। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना आवश्यक होगा। 15 सितंबर से पटना से सुबह 06.30 बजे खुलकर मेेमू 09.15 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी मेमू पटना से दोपहर पौने दो बजेे खुलकर शाम साढ़े चार बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गया पटना मेमू पहली ट्रेन सुबह दस बजे खुलकर दोपहर 12.50 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन पटना से शाम छह बजे खुलकर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते ही रात 20.50 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना वाराणसी मेमू 16 सितंबर से प्रतिदिन पटना से सुबह 05.45 खुलकर दोपहर 13.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वाराणसी से शाम तीन बजे खुलकर रात 12 बजकर पांच मिनट पर पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें