फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चल रही नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को जनवरी के अंतिम सप्ताह तक बढ़ा दिया है। अब नौ जाेड़ी स्पेशल ट्रेनें 31 जनवरी तक चलाई जाएगी। ये ट्रेनें दिसंबर के दूसरे पखवारे तक ही चलने वाली थी। ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना-थावे स्पेशल पटना और थावे से 31 जनवरी तक 52 फेरे चलाई जाएगी। इसी तरह दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 25 जनवरी तक जबकि सिकंदराबाद से 28 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दानापुर बेंगलुरू स्पेशल दानापुर से 31 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को और बेंगलुरू से दो फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह दूसरी दानापुर एसएमभीबी बेंगलुरू स्पेशल 29 जनवरी तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को दानापुर से जबकि बेंगलुरू से प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को 31 जनवरी तक चलेगी। तीसरी दानापुर एसएमभीबी बेंगलुरू स्पेशल दानापुर से तीस जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को और बेंगलुरू से एक फरवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
चौथी दानापुर एसएमभीबी बेंगलुरू स्पेशल दानापुर से 25 जनवर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और बेंगलुरू से 27 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को, पांचवीं दानापुर एसएमभीबी बेंगलुरू स्पेशल 26 जनवरी तक दानापुर से प्रत्येक शुक्रवार को जबकि बेंगलुरू से प्रत्येक रविवार को 28 जनवरी तक चलाई जाएगी। पटना सिकंदराबाद स्पेशल पटना से 31 जनवरी तक प्रत्येक साेमवार और बुधवार को चलेगी। हैदराबाद-पटना स्पेशल हैदराबाद से 31 जनवरी तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को, वहीं सिकंदराबाद पटना स्पेशल सिकंदराबाद से दो फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें