फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सहुका को हरा कर देउवापुर ने खिताब पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के तलाशपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में रविवार को स्टार सेवन क्लब तलाशपुर के अध्यक्ष शिवानंद राम की ओर से अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में देउवापुर ने सहुका को 26-19 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गायघाट, बरुईन, ज़मानिया, बहोरा चंदेल, सहुका, भभुआ, तलासपुर, कोनहरा, देऊवापुर, नोनार, वीएस एकेडमिक बी ज़मानिया आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इससे पर पहले सेमी फाइनल मैच में देऊवापुर ने नोनार को और दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में सहुका (बिहार ) और वीएस एकेडमिक बी ज़मानिया के बीच खेला गया। इसमें में सहुका की टीम वीएस एकेडमिक बी की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची थी। मुख्य अतिथि संजय सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरिकृष्ण ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक रिशु पीयूष और मालिक रहे।इस दौरान जितेंद्र प्रजापति, सुरेन्द्र गुप्ता, बगेदू राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें