फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, छह घायल

Wed, 17 Nov 2021 09:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सभी लोग बिहार के रहने वालेॉ हैं, जो मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे थे। चंदौली जिले में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया, जो ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से भेजा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में श्रद्धालूओं से भरी स्कार्पियों भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन


वाहनों के टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और 108 की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा गया। जहां चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सासाराम निवासी सभी श्रद्धालु मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम से दर्शन करके स्कार्पियों वाहन से वापस बिहार सासाराम लौट रहे थे। वाहन जैसे ही वो लीलापुर नेशनल हाईवे के पास पहुंचा कि अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जहां मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में सासाराम निवासी महिला सवारों देवी(55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निमिया रोहतास निवासी नंदलाल ठाकुर(30), सासाराम निवासी उतिमा देवी(50), विश्वनाथ सिंह(70), छैबर सिंह(40), जयप्रकाश तिवारी(35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिकित्सकों ने इलाज के बाद भागवती देवी, विश्वनाथ सिंह, छैबर सिंह, जयप्रकाश तिवारी की हालत नाजुक देख वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे साथी श्रद्धालुओं की जिला अस्पताल में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

कोतवाल अलिन कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वाहन के अनियंत्रित होने के चलते दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें