पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में पूर्वी छोर पर इंटर यार्ड के पोल संख्या 1233 के पास से रविवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
आरपीएफ मानसनगर पोस्ट को रविवार की सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि इंटर यार्ड में पोल संख्या 1233 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ के एएसआई योगेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ पहुंचे। सूचना पर जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भी पहुंच गए। हादसा मालगाड़ी की चपेट में आने से हुआ था और उस व्यकि्त के शरीर पर काले रंग का स्वेटर, लाल सफेद रंग का गमछा, काले रंग के जूते हैं। उसकी दाईं हाथ की कलाई पर देवेंद्र सिंह गुदा हुआ है। उसके पास किसी प्रकार का टिकट नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले इसी स्थान पर आठ जनवरी को एक युवती का रेललाइन पर धड़ से अलग शव मिला था। अज्ञात युवती की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो पाई है।