फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं 72 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने और वहां से आने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार को भी पीडीडीयू जंक्शन पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने और वहां से आने वाले यात्रियों की भीड़ पहुंची। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर 72 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद भी भीड़ जस की तस बनी रही।
शनिवार की रात और रविवार को भी पीडीडीयू जंक्शन यात्रियों से पटा रहा। रेलवे की ओर से अपराह्न तीन बजे तक प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन 28 ट्रेनें आईं। इसमें 12 गया और सात पटना की ओर गईं। वहीं बनारस से चार स्पेशल ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचीं। यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज के लिए 35 स्पेशल ट्रेनें भेजी गईं। इसमें गया की तरफ से 19 और पटना की तरफ से आने वाली 17 स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। बनारस के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसएस टू सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जावेद अहमद, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव के साथ स्काउट गाइड की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें