फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस के पार कर सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मई माह के आरंभ से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात का असर जिले में नहीं होगा। आने वाले तीन-चार दिनों में पुरवा हवा का प्रभाव भी कम होगा। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि के आसार हैं। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक बार फिर पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को दोबारा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जनपद में एक पखवारे से पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ने से आमजन को गर्मी से राहत मिली गई थी। आसमान में बादल छाए रहने से बुधवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने व चिलचिलाती धूप से लोग तिलमिला गए। वहीं शुक्रवार को सूरज का ताप ऐसा कि दोपहर में राह चलना दुश्वार हो गया। उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल हो गए। वहीं पश्चिमी हवा लोगों को एक बार फिर लू के थपेड़े में डाल दिया दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था।राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार मई के शुरूआत से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवात अवस्थित है। इससे पुरवा हवा का प्रभाव इन दिनों बढ़ा है। धूप अपेक्षाकृत हल्की रही। वहीं कई इलाकों में बदली व बूंदाबांदी हुई। आने वाले तीन-चार दिनों में पुरवा हवा का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें